फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants shot an auto driver sleeping in the veranda, his condition is critical in Gorakhpur

काला कोट पैंट पहने थे बदमाश: बरामदे में सो रहे ऑटो चालक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर- गोरखपुर की घटना

Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 12:55 AM IST
सार

घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सिकरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बरामदे, खाट, फर्श और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट और साक्ष्य जुटाए। थानाप्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि हमलावर धर्मराज की दिनचर्या और सोने के स्थान से अच्छी तरह वाकिफ था।

विज्ञापन
Miscreants shot an auto driver sleeping in the veranda, his condition is critical in Gorakhpur
बदमाशों की गोली से घायल धर्मवीर. घटनास्थल का जायजा लेते एसपी नॉर्थ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात घर के बरामदे में सो रहे ऑटो चालक धर्मराज साहनी (52) को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। गोली की आवाज ही परिजन बाहर दौड़े तो धर्मराज खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले।

विज्ञापन


परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, धर्मराज उर्फ अर्धशतक रोज की तरह ऑटो चलाकर घर लौटे और भोजन करने के बाद बरामदे में सो गए। रात एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने नजदीक से उनकी पीठ पर गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

घटना के समय उनकी पत्नी बदामी देवी और परिजन घर के अंदर सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर सभी भागकर बाहर आए तो देखा कि धर्मराज खून से लथपथ पड़े हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सिकरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बरामदे, खाट, फर्श और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट और साक्ष्य जुटाए। थानाप्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि हमलावर धर्मराज की दिनचर्या और सोने के स्थान से अच्छी तरह वाकिफ था।
विज्ञापन

परिजनों ने रंजिश से किया इन्कार, गांव में दहशत
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। धर्मराज के परिवार ने किसी तरह की पुरानी रंजिश या विवाद से साफ इन्कार किया है। हालांकि पुलिस रंजिश, निजी विवाद और आपराधिक दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। परिजनों के अनुसार धर्मराज टेंपों चालने के साथ सोखैती भी करते हैं। परिजनों के अनुसार, धर्मराज के पांच बच्चे हैं। इसमें चार बेटे और एक बेटी है। दो बच्चों की शादी हो चुकी है।

काला कोट-पैंट और सिर पर अंगोछा बांधे थे बदमाश
धर्मराज की पत्नी बदामी देवी का दावा है कि रात लगभग एक बजे अचानक तेज आवाज हुई। आंख खुलने पर उन्होंने देखा कि काला कोट-पैंट और सिर पर अंगोछा बांधे एक व्यक्ति भाग रहा था। जब वह पति के पास पहुंचीं तो देखा कि हमलावर ने मच्छरदानी के ऊपर से पीछे दाहिनी ओर से गोली मारी थी।

धर्मराज खून से लथपथ पड़े थे। उनके शोर मचाने पर देवर ब्रह्मा साहनी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने धर्मराज को तत्काल थाना सिकरीगंज पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा भेजा गया। वहां से रेफर होकर घायल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार सुबह 8 बजे उन्हें पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया।

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय इनपुट खंगाले जा रहे हैं। काले कोट-पैंट और सिर पर अंगोछा बांधे संदिग्ध की तलाश में टीमें क्षेत्र में दबिश दे रही हैं: दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed