{"_id":"61d013b68abd4a67803b91a3","slug":"miscreants-looted-purse-of-woman-near-sahjanwan-police-station-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सहजनवां थाने के पास बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सहजनवां थाने के पास बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 01 Jan 2022 02:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:14 PM IST
सार
इस घटना से महिला हैरत में पड़ गई। बदहवास हाल में थाने पहुंची तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बेखौफ बदमाश गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के चौराहे पर महिला का पर्स लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद महिला दहाड़ मार कर रोने लगी। पुलिस को महिला ने बताया कि पर्स में मंगलसूत्र, कान का झाला, नगदी और मोबाइल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहजनवां के जोगीयाकोल निवासी महिला चिंटू सिंह पत्नी रमेश सिंह बाजार में खरीदारी करने आयी थी। शुक्रवार शाम को वापस घर जाने के लिए थाने के चौराहे पर पहुंची। उसी समय दो युवक उससे मिले। दोनों ने बातों में उलझा लिया। इसी बीच एक ने महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया और थाने के चौराहे के बगल से बने सर्विसलेन से दौड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना से महिला हैरत में पड़ गई। बदहवास हाल में थाने पहुंची। सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना टप्पेबाजी की लग रही है।
विज्ञापन