फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants harassing girl student by sending obscene messages

Gorakhpur News: छात्रा को अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा शोहदा, मंगेतर को दी धमकी

Tue, 18 Apr 2023 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Apr 2023 02:31 PM IST
सार

पीड़ित युवती का कहना है, पिछले दो साल से युवक की हरकतों से आजिज हो गई है। जब उसने एक साल पहले रास्ते में मोबाइल फोन छीन कर फेंका था, तब मैंने अपने भाई से शिकायत की थी। भाई ने उसे गोलघर में बुलाकर समझाया तो उलझ गया था।

विज्ञापन
miscreants harassing girl student by sending obscene messages
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा को पिछले दो साल से एक शोहदा फोन करके और अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं, अब उसके मंगेतर को भी फोन कर धमकी दे रहा है। आरोप है कि मंगेतर के घर तथा ऑफिस में रजिस्ट्री के माध्यम से अश्लील बात लिखकर भेज रहा है।

विज्ञापन


साथ ही आईजीआरएस के द्वारा शिकायत कर मंगेतर के विद्यालय से सूचना मांग कर प्रताड़ित कर रहा है। छात्रा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भाजपा में बगावत, सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भी प्रत्याशी उतार बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के कौड़ीराम इलाके की रहने वाली एक युवती कैंट इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह यहीं पर रहकर पढ़ाई करती है। दो साल पहले छात्रा बस से घर जा रही थी। बस में गोला निवासी उसकी बुआ की लड़की मिल गई।

बुआ की लड़की ने छात्रा का मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा ने फुफेरी बहन का अपना नंबर बताया। इस दौरान बस से जा रहे एक युवक का मोबाइल नंबर नोट कर उसे फोन करने लगा।
 

पहले तो कई बार अनजान नंबर होने के कारण छात्रा ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में उसने फोन उठाया तो युवक ने अपना नाम अमन उर्फ पवन सिंह बताया। छात्रा के मना करने पर भी युवक नहीं माना और बार-बार कॉल करने लगा। छात्रा यह बात घरवालों को बताई। जिसके बाद छात्रा का भाई युवक को गोलघर बुलाया जहां बात बिगड़ गई और आसपास के लोगों ने युवक को पीट दिया।

आरोप है कि युवक ने एक बार रास्ते में छात्रा का मोबाइल फोन छीन लिया था। मोबाइल हैक कर लिया और फिर उसे फेंककर फरार हो गया। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से युवक उसके, भाई, भाभी व मंगेतर को फोन कर तंग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बड़ी घटना टली: सात मिनट में गुजर गई दो ट्रेन, खुला रहा फाटक

मंगेतर के विद्यालय व घर पर रजिस्ट्री भेज कर अश्लील बात कर रहा है। वहीं, वह मंगेतर के विद्यालय पर आईजीआरस पर शिकायत कर विभिन्न प्रकार की सूचनाएं मांग रहा है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

भाई के समझाने पर भी नहीं माना शोहदा
पीड़ित युवती का कहना है, पिछले दो साल से युवक की हरकतों से आजिज हो गई है। जब उसने एक साल पहले रास्ते में मोबाइल फोन छीन कर फेंका था, तब मैंने अपने भाई से शिकायत की थी। भाई ने उसे गोलघर में बुलाकर समझाया तो उलझ गया था। इस दौरान जुटे लोगों ने बात जानने के बाद उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद भी वह नंबर बदल-बदलकर अश्लील संदेश भेजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed