फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants burnt religious book in mosque in gorakhpur police alert

यूपी: शरारती तत्वों ने जलाई धार्मिक पुस्तक, पुलिस महकमे में हड़कंप

Fri, 19 Feb 2021 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Miscreants burnt religious book in mosque in gorakhpur police alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झंगहा थाना क्षेत्र के कोना सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार की रात धर्मस्थल में रखे धार्मिक ग्रंथ को शरारती लोगों ने जला दिया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह 5 होने पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी नार्थ ने समुदाय विशेष के लोगों को आश्वासन दिया कि घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धार्मिंक ग्रंथ क्षति करने, माहौल खराब करने जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोना सोनबरसा में धार्मिक स्थल है। शुक्रवार की सुबह लोग पहुंचे तो धार्मिक स्थल का सामान बिखरा पड़ा था। धार्मिक ग्रंथ भी जलाया गया था। इसकी सूचना फैली तो आसपास के लोग जुट गए। तनाव बढ़ गया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आसपास के लोगों को घर भेजा। बाद में मोहम्मद जावेद अंसारी की तहरीर पर तोड़फोड़ एवं  धार्मिक ग्रंथ को नुकसान पहुंचाने की धारा में अज्ञात लोगों के विरुद्ध झंगहा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। एसपी नार्थ ने बरही चौकी प्रभारी को अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए दस घंटे का मोहलत दी।


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि कोना सोनबरसा में शरारती तत्वों ने कुछ कागज को जलाया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed