{"_id":"5e4a2b138ebc3ee5be4c915b","slug":"miscreants-beat-up-students-brother-for-stop-misbehavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन पर छींटाकशी को लेकर भाई ने किया विरोध, नाराज मनचलों ने पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन पर छींटाकशी को लेकर भाई ने किया विरोध, नाराज मनचलों ने पीट दिया
Mon, 17 Feb 2020 11:26 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिवारीपुर इलाके की एक कॉलोनी से कोचिंग से भाई के साथ घर लौट रही छात्रा पर शुक्रवार की शाम सिधारीपुर मदरसे के पास चार मनचलों ने छींटाकशी की। विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिधारीपुर निवासी आफताब आलम और मोहम्मद इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज करने के बाद रविवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
तिवारीपुर इलाके की एक कॉलोनी की रहने वाली किशोरी एक स्कूल में 9वीं कक्षा की पढ़ाई करती है। छात्रा के पिता इंस्पेक्टर हैं। छात्रा शुक्रवार को कोचिंग सेंटर गई थी। शाम को उसका भाई कोचिंग सेंटर पर पहुंचा तो दोनों साथ घर लौटने लगे। अभी भाई-बहन सिधारीपुर मदरसे के पास ही पहुंचे थे कि पहले से ही खड़े चार मनचलों ने छात्रा को देखते ही छींटाकशी की।
छात्रा के भाई ने जब विरोध किया तो मनचल हमलावर हो गए और उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो अन्य की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी ओर तिवारीपुर पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ अधियारीबाग निवासी रियाज को भी गिरफ्तार किया है।