फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreant shot woman during fight on two groups in gorakhpur

नशे में धुत मनबढ़ ने युवती को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 27 Oct 2020 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Miscreant shot woman during fight on two groups in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। यहां गगहा इलाके के अहिरौली गांव में सोमवार की देर रात एक मनबढ़ ने तमंचा से युवती को गोली मार दी। युवती के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव का मनबढ़ संतदेव यादव देर रात शराब पीकर गांव में आया और किसी बात पर जय प्रकाश यादव से गाली गलौज करने लगा। बीच बचाव में सुदर्शन पांडेय आए तो संतदेव उनसे भी उलझ गया।
विज्ञापन


इस बीच संतदेव ने छत पर मौजूद सुदर्शन की 28 वर्षीय बेटी सत्यवती पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगते ही सत्यवती चीख पड़ी। मौके पर जुटे लोगों ने संतदेव को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी संतदेव पर पहले से कई थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed