फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor Molestion took out a print of nude photo and pasted it in village

UP News: नाबालिग से दुष्कर्म, निर्वस्त्र फोटो का प्रिंट निकालकर गांव में किया चस्पा

Tue, 09 Aug 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Aug 2022 11:40 AM IST
सार

 सितंबर 2021 में युवक ने धोखे से चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर बुलाया। वहां से एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन से निर्वस्त्र फोटो बना लिया। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन
Minor Molestion took out a print of nude photo and pasted it in village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया की नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी निर्वस्त्र तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुशीनगर के युवक ने चौरीचौरा के एक होटल में दुष्कर्म किया। साथ ही निर्वस्त्र फोटो बना लिया। अब फोटो का प्रिंट निकालकर गांव में जगह-जगह चस्पा करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया की रहने वाली किशोरी ने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा पास की है। वह नवंबर 2020 में अपने रिश्तेदार के घर कुशीनगर गई थी। इसी बीच एक युवक ने फोन नंबर ले लिया और परेशान करने लगा।
विज्ञापन


नाबालिग की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक, सितंबर 2021 में युवक ने धोखे से चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर बुलाया। वहां से एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन से निर्वस्त्र फोटो बना लिया। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

16 जुलाई 2022 को दोबारा उसी होटल में बुलाया और कहा कि सभी फोटो मोबाइल से हटा देगा। उसकी बात पर भरोसा करके होटल चली गई। उसके साथ दो और युवक थे। सबने जबरन कमरे में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भाग निकली।

इसके बाद युवक ने 19 जुलाई को निर्वस्त्र फोटो का प्रिंट निकलवाया और गांव में जाकर बांट दिया। जगह-जगह प्रिंट आउट को चस्पा भी कर दिया। यह भी पता चला कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। नाबालिग मुकदमा दर्ज कराने के लिए देवरिया और गोरखपुर का चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दोनों जिलों की पुलिस अपना पल्ला झाड़ने में लगी थीं।

थक-हारकर नाबालिग एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के पास पहुंची। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और चौरीचौरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच तेज कर दी है।

गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़िता को न्याय मिलेगा। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed