फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor girls were being forced into prostitution at Hotel Crown in Gida in gorakhpur

UP: व्हाट्सएप चैट के जरिए लड़कियों की डिमांड, हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार; गोरखपुर में ऐसे हुआ पर्दाफाश

Wed, 02 Apr 2025 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Apr 2025 03:14 PM IST
सार

गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। गीडा स्थित होटल क्राउन में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने होटल संचालक संजीत जायसवाल और बिचौलिया अनुराग त्रिपाठी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
minor girls were being forced into prostitution at Hotel Crown in Gida in gorakhpur
hookah bar in gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार कराने के आरोपी होटल संचालक व बिचौलिए को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। दोनों आरोपी धंधेबाजों से व्हाट्सएप चैट के जरिये लड़कियों की डिमांड कर होटल में बुलवाते थे। 
विज्ञापन


जेनिस बॉटल हुक्का बार का मालिक और इस गिरोह का सरगना अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल की जांच में आरोपियों का व्हाट्सएप चैट मिला था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


रामगढ़ताल थाने के प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों में गोला का संजीत जायसवाल गीडा में आलीशान होटल क्राउन पैलेस चलाता है। दूसरा आरोपी खजनी क्षेत्र के गाजानरसिंह कचहरी निवासी अनुराग त्रिपाठी संचालक के साथ मिलकर बिचौलिए के रूप में होटल में लड़कियां बुलाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी माह में रामगढ़ताल क्षेत्र की नाबालिग के साथ शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। इसमें दोनों आरोपियों के नाम भी सामने आए, तभी से पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज करके इनकी तलाश में जुटी थी।

रामगढ़ताल थाने के प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को रामगढ़ताल क्षेत्र में दोनों आरोपियों की लोकेशन मिलने पर दोपहर के समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। संचालक संजीत जायसवाल का बॉम्बे होटल के मालिक अजय सिंह से भी संपर्क था।

छह और के नाम सामने आए
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद छह और लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। इसमें पांच आरोपी बिचौलिए हैं। वे स्थानीय और दूर-दराज के होटलों में लड़कियों को भिजवाते हैं। इसमें मोहद्दीपुर व इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के दो होटलों के संचालक व कर्मचारियों का नाम सामने आया है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस तरह हुआ देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
शाहपुर थाना क्षेत्र में गीता वाटिका के पास फ्लाई इन होटल में संचालित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारा तो देह व्यापार की बात सामने आई। जांच में पता चला कि फ्लाई इन होटल के संचालक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा मिलकर देह व्यापार का एक बड़ा गिरोह चला रहे हैं।

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल के मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर के आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड के विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, नंदनी शर्मा, मुस्कान, श्रेय शुक्ला और सहजनवां के अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार प्रकरण की जांच गहनता से की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इसी क्रम में गीडा में होटल चलाने वाले संचालक व बिचौलिया को गिरफ्तार किया गया है। कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed