फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Crime News Minor Stripped Beaten Forced to Drink Urine Tragic Suicide Follows Brutal Assault

UP: नग्न कर पीटा, पेशाब पिलाया...थूक चटवाया और वीडियो बनाया, बस्ती में बर्बरता की कहानी; आहत नाबालिग ने दी जान

Tue, 24 Dec 2024 02:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

Basti Dalit Boy Assault: बस्ती के कप्तानगंज में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर अमानवीय हरकत करने से आहत एक किशोर ने सोमवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। आरोप है कि पार्टी में मौजूद मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर किशोर को पीटा और पेशाब पिलाया। इसका वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन
UP Crime News Minor Stripped Beaten Forced to Drink Urine Tragic Suicide Follows Brutal Assault
बस्ती में हैवानियत की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। बस्ती में 17 साल के एक दलित नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गई। उसे घर से बर्थ-डे पार्टी में बुलाया था। आरोपियों ने उसे वहां नग्न करके पीटा। पेशाब पिलाते हुए वीडियो बनाया। आरोपियों ने मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। थूककर चटाने का भी आरोप है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे आहत पीड़ित किशोर ने खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार लड़के के शव लेकर थाने पहुंचा, फिर पुलिस ने अनसुना कर दिया। गुस्साए परिजन एसपी ऑफिस ही शव लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मनबढ़ों ने निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो बनाया... क्षुब्ध किशोर ने की खुदकुशी
जानकारी के अनुसार, बस्ती के कप्तानगंज में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर अमानवीय हरकत करने से आहत एक किशोर ने सोमवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। आरोप है कि पार्टी में मौजूद मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर किशोर को पीटा और पेशाब पिलाया। इसका वीडियो भी बना लिया। किशोर ने जब उनसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया।
विज्ञापन


किशोर के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हिंसा के जरिए अपमानित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला इलाके का किशोर कप्तानगंज क्षेत्र में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था। वह दसवीं का छात्र था। उसके मामा के अनुसार, 20 दिसंबर की रात जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के कुछ युवकों ने उसे बुलाया था। 
 

वहां मनबढ़ों ने कपड़े उतरवाकर उसकी पिटाई की, पेशाब भी पिलाया और इसका वीडियो बना लिया। किसी तरह बचकर किशोर घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने अगले दिन दो आरोपियों को पकड़ा पर शाम को छोड़ दिया।

 

'वीडियो डिलीट करने को कहा तो थूककर चटाया'
किशोर ने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपियों ने थूककर उसे चटाया। इन सबसे आहत होकर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा- बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

हाईस्कूल का छात्र था किशोर
मामा के घर रहकर किशोर कक्षा 10 में पढ़ता था। मामा ने तहरीर में बताया है कि 20 दिसंबर की रात में गांव के रहने वाले एक लड़के ने फोन कर भांजे को जन्मदिन के बहाने अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि यहां चार-पांच अन्य लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर भांजे को नग्न कर पीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुंह में सभी ने पेशाब किया। इसके बारे में भांजे ने घर आकर जानकारी दी। इस घटनाक्रम को लेकर भांजा काफी परेशान था। यह लोग रास्ते में अक्सर भांजे को प्रताड़ित करते थे।
 

चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर विनय कुमार, आकाश और सोनल निवासी कोइलपुरा, काजू प्रसाद निवासी कैली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोनल के अलावा तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed