फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor boy died in road accident from truck in gorakhpur

तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत

Sun, 17 Jan 2021 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Jan 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
minor boy died in road accident from truck in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के सहजनवां और कैंपियरगंज इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई जबकि भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंपियरगंज में हादसे के बाद कार सवार चालक भागने के चक्कर में कार में फंसी युवती को काफी दूर तक घसीटकर ले गया। बाद में मौजूद लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक, ग्राम समधिया चौराहे पर शनिवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर बैठे तीन युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार घघसरा पहुंचाया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर महुली थाना के ग्राम सकरैईचा निवासी महाबीर यादव (16) दो दिन से अपने ननिहाल चांदबारी आया था शनिवार को महाबीर अपने साथ चांदबारी के ही चंदगी व लुचुई निवासी सतीश के साथ बाइक से समधिया चौराहे गया। तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। महाबीर की मौके ही मौत हो गई। चंदगी व सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली रोड पर भारत पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक कार ने गोरखपुर की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार माधवापुर निवासी सोनी (19), रिंकू (24) व रंजन (26) बुरी तरह से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एक युवती कार में फंस गई थी।

भागने के चक्कर में कार चालक ने उसे करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह का कहना है कि चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed