फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor boy dead body found in river at maharajganj

यूपी: बुआ के घर आए छह साल के मासूम का नदी में मिला शव, तीन दिन पहले हुआ था लापता

Mon, 14 Dec 2020 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
minor boy dead body found in river at maharajganj
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोला बलदुगरी में दादी के संग बुआ के घर आया मासूम बीते शुक्रवार को लापता हो गया था। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। वहीं सोमवार को सुबह रोहिन नदी में रानीपुर टोला पांडेयपुर के पास उसका शव बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस नदी में डूबने से मौत होना मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव टोला राजाबारी का रहने वाला अनिकेत यादव (6) दादी कश्मा देवी के साथ पनियरा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बीते गुरुवार को आया था। शुक्रवार को अनिकेत यादव पास की एक दुकान में टाफी खरीदने के लिए गया। इसके बाद से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन

वहीं सोमवार की सुबह रानीपुर गांव के टोला पांडेयपुर के पास हरिओम के चाय की दुकान के पीछे रोहिन नदी के किनारे एक लड़का शौच के लिए गया था। नग्न हालत में मासूम का शव देखकर वह चिल्लाने लगा। इसके बाद तमाम लोग आए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकाला गया।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित केस दर्ज कर जांच में जुट गई थी। जांच में पता चला की बच्चा रोहिन नदी के किनारे खेलने के लिए जाते हुए देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि वह नदी में डूब गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed