फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor boy commits suicide by hanging in Gorakhpur

गोरखपुर: किशोर ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

Wed, 05 Jan 2022 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गीडा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गीडा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 12:28 PM IST
सार

घरवालों का आरोप है कि रात में मारपीट की तहरीर देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। परिजनों ने केस दर्ज करने की मांग को लेकर नौसड़ चौराहे पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Minor boy commits suicide by hanging in Gorakhpur
नौसड़ पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते लोग।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के नौसड़ के पास 15 साल के किशोर ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पेड़ से रस्सी के सहारे लटके शव की जानकारी पर पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को घरवालों ने नौसड़ चौराहे पर प्रदर्शन किया। इससे जबरदस्त जाम लग गया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि किशोर को गांव के कुछ युवकों ने मारा पीटा था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पिटाई से आहत होकर ही उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौसड़ के घोला टोला निवासी भगवानदास का पुत्र गंगेश निषाद सोमवार शाम नौसड़ चौराहे पर मोबाइल फोन रिचार्ज कराने गया था। घर वापस आते समय गांव का ही एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ गंगेश को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगेश ने गीडा थाने पर दोनों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन, पुलिस ने जांच करने की बात कही। आरोप है की पुलिस में शिकायत करने की जानकारी होने पर आरोपियों ने गंगेश को अंजाम भुगतने को धमकी दी। रात को परिवार के साथ भोजन करने के बाद गंगेश गायब हो गया।


रात 12 बजे के करीब मां ने घर के बगल में स्थित पेड़ में पगहा (रस्सी) के सहारे लटकता गंगेश का शव देखा। उसे उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बाहर रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना पर मंगलवार को घर आए। गीडा थाना प्रभारी विनय कुमार सरोज ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed