{"_id":"6040996901392f50f80533fd","slug":"minor-boy-commited-suicide-by-hanging-due-to-angered-by-mother-scolding-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से नाराज बेटे ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से नाराज बेटे ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 04 Mar 2021 01:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज इलाके के गहिराघाट गांव में मां की डांट से नाराज होकर 12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब घरवाले उसके कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इलाके के गहिराघाट गांव निवासी श्रीनेवास माली के 12 वर्षीय पुत्र सत्यम को उसकी मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांटा तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाद परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव गमछे के सहारे छत की कुंडी से लटका मिला। सत्यम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
बेटे की मौत से बदहवास मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह बिलखते हुए बोल रही थी कि काश मैंने बेटे को डांट नहीं लगाई होती तो आज वह जिंदा होता। मां की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों की आखें भर आईं।
विज्ञापन