{"_id":"5f16b7068ebc3e9fb26221d9","slug":"minister-of-up-state-for-railways-will-inaugurate-siddharthnagar-station-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल राज्यमंत्री कल करेंगे सिद्धार्थनगर स्टेशन का शुभारंभ, इस वजह से बदला गया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्यमंत्री कल करेंगे सिद्धार्थनगर स्टेशन का शुभारंभ, इस वजह से बदला गया नाम
Tue, 21 Jul 2020 03:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर स्टेशन रखा गया है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नौगढ़ स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर स्टेशन कर दिया गया है। कागजातों में भी यह बदलाव हो गया है। इस नए नाम के स्टेशन का शुभारंभ रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी 22 जुलाई को सांसद जगदंबिका पाल की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नौगढ़ रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर जनपद का जिला मुख्यालय स्टेशन है। गौतम बुद्ध के जीवन की घटनाओं से जुड़ा होने के कारण लोग काफी समय से नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर करने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए नौगढ़ स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा लूप लाइन पर स्थित है। 15 जनवरी 1905 को उस्का बाजार-बढ़नी रेल खंड का निर्माण हुआ था। तभी नौगढ़ रेलवे स्टेशन अस्तित्व में आया था। वर्ष 2015 में इस रेल लाइन का आमान परिवर्तन हुआ था। इस रेल लाइन के विद्युतीकरण को भी मंजूरी मिल गई है। 22 जुलाई के बाद नौगढ़ स्टेशन इतिहास के पन्नो में दर्ज हो जाएगा और लोग अब इसे सिद्धार्थनगर स्टेशन के नाम से जानेंगे।
विज्ञापन