फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State with Independent Charge Kapil Dev Agarwal spoke at a dialogue programme organised by UPSDM at a private hotel.

Gorakhpur News: युवाओं को डिग्री नहीं, रोजगार देने वाला हुनर देना सरकार की प्राथमिकता

Wed, 13 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Minister of State with Independent Charge Kapil Dev Agarwal spoke at a dialogue programme organised by UPSDM at a private hotel.
गोरखपुर। गोरखनाथ रोड पर स्थित निजी होटल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को डिग्री नहीं, रोजगार देने वाला हुनर देना सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सरकार, उद्योग जगत, निजी आईटीआई संचालकों और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को लेकर मंथन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से प्रदेश के 150 सरकारी आईटीआई को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा गया है, जहां एआई, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। जल्द ही 62 और आईटीआई को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि कौशल विकास अब केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि युवाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन चुका है। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि प्रदेश में 900 से अधिक जॉब रोल्स में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed