फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State Housing and Urban Planning Girish Chandra Yadav visit DDU Webinar gorakhpur

पूर्वांचल में विकास के लिए गुजरात मॉडल की आवश्यकता: गिरीश चंद्र

Sat, 12 Dec 2020 07:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Dec 2020 07:30 PM IST
सार

  • राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन ने पूर्वांचल के विकास पर की चर्चा
  • देश से लेकर विदेश के तमाम दिग्गज रहे वेबिनार में मौजूद

विज्ञापन
Minister of State Housing and Urban Planning Girish Chandra Yadav visit DDU Webinar gorakhpur
राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter @girishyadavbjp

विस्तार

राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने पूर्वांचल में विकास की गति को तीव्र करने के लिए गुजरात मॉडल के अनुसरण की आवश्यकता बताई। वह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार और संगोष्ठी के तहत सेवा क्षेत्र के सातवें तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। सत्र में आवास एवं शहरी नियोजन की यथास्थिति एवं भावी योजनाओं का रोड मैप प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मॉडल से गरीबों की आवास संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। अधिगृहित भूमि के सुनिश्चित उपयोग, भूमि संबंधी विवादों का निपटारा, किराएदारी के संबंध में लीज का पुनर्मूल्यांकन, प्लास्टिक के उन्मूलन, नगर निगम क्षेत्र में गोशालाओं के निर्माण तथा जैविक खेती जैसे बिंदुओं पर उन्होंने चर्चा की।
विज्ञापन


कहा कि नगर पालिका और नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने एवं राजस्व के स्रोतों को बढ़ाने पर ज्यादा जोर देना होगा। इसके लिए सरकार की कई योजनाएं भी चल रहीं हैं। उन्होंने विभाग की योजनाओं के सतत मूल्यांकन एवं नवीन योजनाओं के निर्माण का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार ने विभागीय उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पूर्वांचल क्षेत्र में आवास एवं शहरी नियोजन के विकास के बारे में रोड मैप प्रस्तुत किया। थम्मास विश्वविद्यालय बैंकाक के प्रो. भारत दहिया ने वर्तमान वस्तुस्थिति, विकास की संभावनाओं एवं शहरी विकास हेतु भावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि एसडीजी विजन 2030 पर काम करने की जरूरत है। इससे पूर्वांचल क्षेत्र में शहरी विकास हो सकेंगे।


जामिया मिलिया इस्लामिया के डॉ. प्रवीण पाठक ने पूर्वांचल में शहरी विकास के ज्वलंत मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने पूर्वांचल में शहरी विकास से संबंधित अनेक चुनौतियां भी बताईं। निलिट के निदेशक डॉ. एके द्विवेदी ने पूर्वांचल में विद्युत चालित वाहनों की विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए वाहनों के लिए बैटरी निर्माण का भी सुझाव दिया। इस मौके पर प्रो. एसके राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed