{"_id":"67e3fc7c9db2ac22ff05b7d2","slug":"minister-in-charge-swatantra-dev-singh-reached-gorakhpur-counted-achievements-on-completion-of-8-years-of-gov-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुशासन के आठ साल: गोरखपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री, कहा- भव्य आकर ले रहा है नया उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन के आठ साल: गोरखपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री, कहा- भव्य आकर ले रहा है नया उत्तर प्रदेश
Wed, 26 Mar 2025 06:39 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:39 PM IST
सार
सामाजिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब का अगर मकान बनता है, उसकी बेटी की शादी हो जाती है, तो वह समझता है कि जीवन धन्य हो गया। योगी सरकार में 56 लाख लोगों के मकान बने। 15 करोड लोगों को राशन मिला।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की छवि तोड़कर विकास की राह पर चल रहा है। नया उत्तर प्रदेश भव्य आकर ले रहा है। 2017 से पहले काफी चुनौतियां थी। ये बातें प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को तारामंडल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क में सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नंबर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर है। सामाजिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब का अगर मकान बनता है, उसकी बेटी की शादी हो जाती है, तो वह समझता है कि जीवन धन्य हो गया। योगी सरकार में 56 लाख लोगों के मकान बने। 15 करोड लोगों को राशन मिला।
विज्ञापन
लगभग 2 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचा। लोगों के आयुष्मान कार्ड बने, 46 लाख लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार में दंगा होते थे, लेकिन अब प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। योगी सरकार में दिव्य कुंभ हुआ।
विज्ञापन
सपा सरकार में कुंभ में 7 करोड लोग पहुंचे थे लेकिन योगी सरकार में 66 करोड लोगों ने डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल बिछा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में छलांग लगाई है। 66 करोड पर्यटक बढे हैं।