फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister Dharampal Singh said delay in road construction not tolerated

गोरखपुर में बोले प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह: सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं, सतत निगरानी करें अधिकारी

Sat, 07 May 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 May 2022 10:35 AM IST
सार

जिले के प्रभारी मंत्री ने रेलवे राडवेज बस स्टेशन के बाहर सड़क पर बसों को खड़ी करके सवारी भरने पर नाराजगी जताई है। इस सिलसिले में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मंत्री ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Minister Dharampal Singh said delay in road construction not tolerated
प्रभारी मंत्रीधर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री गुलाबी देवी और संजय सिंह गंगवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पशुधन विकास मंत्री व जिले के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने साफ कहा कि सड़क निर्माण में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। समय से काम पूरा किया जाए। संशोधित बजट नहीं बनाया जाना चाहिए। गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। सड़क निर्माण की सतत निगरानी की जाए। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से जवाब भी मांगा है। प्रभारी मंत्री ने यह सब बातें पैडलेगंज से नौसड़ के बीच बन रहे सिक्स लेन के संदर्भ में शुक्रवार को कहीं।

विज्ञापन


बता दें कि पैडलेगंज से नौसड़ के बीच शहर की पहली सिक्स लेन सड़क बन रही है। इसका निर्माण कार्य धीमी गति से चल है। अप्रैल 2021 से शुरू काम अप्रैल 2022 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक तीस फीसदी ही काम हो पाया है। इस सड़क की पड़ताल करती रिपोर्ट अमर उजाला ने छह मई के अंक में ‘पड़ती रही फटकार, सुस्ती फिर भी बरकरार’ शीर्षक से प्रकाशित की।
विज्ञापन


इसी खबर का संज्ञान लेकर जिले के प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने जवाब-तलब किया है। मंत्री ने पूछा कि काम में इतनी देरी क्यों? अफसरों ने काम जून 2022 तक पूरा कराने का दावा किया तो मंत्री नाराज हो गए। कहा कि जो काम एक साल में 30 फीसदी हुआ है, वह दो महीने में 100 फीसदी कैसे हो जाएगा? उन्होंने चेतावनी दी कि मामले में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काम जल्द पूरा कराके रिपोर्ट भेजी जाए। प्रभारी मंत्री ने मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सिक्स लेन सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। यह गोरखपुर से लखनऊ को आपस में जोड़ती है। वाहनों का जबरदस्त दबाव रहता है। जाम भी लगता है। सड़क जितनी जल्दी बनेगी, उतना अच्छा रहेगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी। गोरखपुर से लखनऊ की सड़क कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी।

मंत्री ने सड़क पर बस खड़ी करके सवारी भरने पर भी जताई नाराजगी

जिले के प्रभारी मंत्री ने रेलवे राडवेज बस स्टेशन के बाहर सड़क पर बसों को खड़ी करके सवारी भरने पर नाराजगी जताई है। इस सिलसिले में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मंत्री ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया था।

मंत्री के जाते ही बसें फिर सड़क पर खड़ी कर दी गईं। इसकी फोटो व खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी और कहा कि जिम्मेदार बस चालक व अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed