{"_id":"60b242888ee8115abc64be99","slug":"mining-mafia-sonu-yadav-arrested-by-police-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तमंचे के साथ खनन माफिया सोनू यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तमंचे के साथ खनन माफिया सोनू यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 29 May 2021 07:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 May 2021 07:03 PM IST
सार
गीडा पुलिस ने की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर की गीडा पुलिस ने तमंचे के साथ खनन माफिया सोनू यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने गीडा के चिरैयाडाड़ निवासी आरोपी सोनू पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गीडा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खनन माफिया सोनू यादव इस समय सहजनवां से बाईपास जाने वाले मोड़ पर मौजूद है। उसके पास असलहा है और कोई वारदात भी कर सकता है। इस सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के पास से 865 ग्राम गांजा और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। आरोपियों की पहचान गोला के खोपापार निवासी मोतीलाल विश्वकर्मा और उसके बेटे विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन