फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minimum temperature rises by two degrees, brings some relief from cold

Gorakhpur News: न्यूनतम तापमान दो डिग्री चढ़ा, सर्दी से थोड़ी सी मिली राहत

Fri, 28 Nov 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature rises by two degrees, brings some relief from cold
- सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


- पांच दिन बाद अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे रहा। इससे सर्दी से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली।

बृहस्पतिवार को पांच दिन बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 21 नवंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। इस सत्र में पहली बार बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे (9.7 डिग्री) दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर भले ही सामान्य के करीब पहुंच गया लेकिन रात में गलन बरकरार रही। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने के कारण दिन में तापमान में सुधार हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed