{"_id":"650ab19829edd601070d76c9","slug":"mini-sports-complex-gda-started-work-boundary-wall-being-built-2023-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिनी स्पोर्ट्स कांम्प्लेक्स: जीडीए ने शुरू कराया काम, बन रही चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिनी स्पोर्ट्स कांम्प्लेक्स: जीडीए ने शुरू कराया काम, बन रही चहारदीवारी
Wed, 20 Sep 2023 02:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:24 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि जीडीए की ओर से जो भी विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय से पूरा कराया जाएगा। नी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जीडीए की ओर से राजेंद्र नगर के भाटी विहार में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पहले चरण में चहारदीवारी बनाने का काम चल रहा है। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि एक साल में निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। 23 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से इसके लिए छह करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। करीब दो एकड़ में बन रहे कॉम्प्लेक्स में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेबल टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज बनेगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
यहां भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद का भी अभ्यास कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के मल्टी परपज हाल में स्क्वैश, जिम, जूडो, वेट लिफ्टिंग के अभ्यास की व्यवस्था होगी। भवन तैयार हो जाने के बाद बेहतर कोच के लिए एमओयू मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
चहारदीवारी के बाद होगा आगे का काम
भाटी विहार कॉलोनी में बन रहे मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पहले चरण का काम चल रहा है। एक हिस्से में नींव सहित करीब सात फीट की चहारदीवारी बन चुकी है। मंगलवार की दोपहर 01.30 बजे यहां राजगीर मिस्त्री दीवार की चुनाई कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि बारिश नहीं हुई तो जल्दी ही चहारदीवारी पूरी हो जाएगी।
मजदूरों के कामकाज की निगरानी सहित अन्य दूसरे कामों के लिए जीडीए के दो अभियंता जमीन की नपाई करने पहुंचे। नक्शा देकर लोगों ने भवन निर्माण के संबंध में मजदूरों और कार्यदायी संस्था के लोगों को जानकारी दी। कुछ देर तक वहां ठहरने के बाद चले गए। अभियंताओं ने कहा कि रोजाना ही इसकी जानकारी ली जा रही है। ताकि निर्माण में कोई गड़बड़ी न रहे।