{"_id":"61b04a35bd05561fa6073161","slug":"milk-seller-died-due-to-scorpio-collision-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: स्कॉर्पियो की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, नाराज ग्रामीणों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: स्कॉर्पियो की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत, नाराज ग्रामीणों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा
Wed, 08 Dec 2021 11:31 AM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, जोगिया (सिद्धार्थनगर)।
संवाद एजेंसी, जोगिया (सिद्धार्थनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:31 AM IST
सार
दूध विक्रेता देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दूध विक्रेता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी बस्ती मार्ग पर स्थित सूपाराजा गांव के पास मंगलवार देर शाम बांसी से दूध देकर लौट रहे व्यक्ति को तेज स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए स्कॉर्पियो चालक का इलाज करा रही है।
जानकारी के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी अखिलेश कुमार (45) दूध बेचने का कार्य करते करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार को भी वह दूध लेकर बांसी गया था। रात करीब 8:30 बजे वह बांसी से अपनी बाइक से लौट रहा था।
अभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी बस्ती मार्ग पर स्थित सूपाराजा गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया और चालक की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए इलाज के लिए लेकर गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्कॉर्पियो चालक तीरथ निवासी कोल्हुई थाना मिश्रौलिया की पिटाई किए जाने से इनकार किया है।