{"_id":"693335d49d1ce034b005413e","slug":"middle-aged-man-killed-two-injured-in-head-on-collision-between-moped-and-bike-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1155996-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोपेड और बाइक में आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोपेड और बाइक में आमने-सामने की टक्कर में अधेड़ की मौत, दो घायल
विज्ञापन
धुरियापार। उरुवा थाना क्षेत्र के पिपरा पांडेय भिटहा मोड़ पर मंगलवार को मोपेड और बाइक की टक्कर में मोपेड सवार सुभाष (55) की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सुभाष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
भिटहा निवासी सुभाष (55) और पिपरा पांडेय निवासी विजय मोपेड से उरुवा की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास स्थित भिटहा मोड़ पर पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से मोपेड में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार की पहचान बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप के साथ उसका साथी अमित भी साथ था। दोनों गोपालपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए और सभी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी उरुवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार अमित को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोपेड और बाइक सवार दोनों तेज रफ्तार में थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें अत्यधिक गंभीर हो गईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि हेलमेट होता तो शायद हादसे में मौत टाली जा सकती थी। थानाप्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।