फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Middle-aged man dies after seeing police on suspicion of cow slaughter

Gorakhpur News: गोकशी की आशंका में पहुंची पुलिस, अधेड़ की मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 AM IST
सार

हसन राजा का बेटा वजीर पशुओं के खरीद-फरोख्त का काम करता है। गांव में ही पशुओं का मांस भी बिकता है। मंगलवार की रात में किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दे दी। इसी सूचना पर पुलिस गांव में गई और हसन राजा के घर पर पहुंच गई। पुलिस देखते ही हसन राजा घर से भागे और रास्ते में गिरे और वहीं पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Middle-aged man dies after seeing police on suspicion of cow slaughter
हसन राजा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के बड़हरिया गांव में हसन राजा (60) की मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। आरोप है कि गोकशी की आशंका पर पुलिस आई थी और पुलिस के डर से हसन राजा भागे और गिरकर मौत हो गई। हालांकि, घटना के बाद पुलिस गांव से चली गई और फिर भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हसन राजा का बेटा वजीर पशुओं के खरीद-फरोख्त का काम करता है। गांव में ही पशुओं का मांस भी बिकता है। मंगलवार की रात में किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दे दी। इसी सूचना पर पुलिस गांव में गई और हसन राजा के घर पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पटाखों के बारूद से फिर हवा में घुला जहर, मार्निंग वॉक में घुटने लगा दम
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस देखते ही हसन राजा घर से भागे और रास्ते में गिरे और वहीं पर मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उधर, मौत होते ही पुलिस मौके से उलटे पांव लौट आई। पुलिस के जाने के बाद मौत की खबर पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस पर आरोप लगाने लगे। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed