फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Meter reader will also deposit along with paying electricity bill

विद्युत बिल देने के साथ जमा भी करेंगे मीटर रीडर

Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Meter reader will also deposit along with paying electricity bill
विद्युत बिल देने के साथ जमा भी करेंगे मीटर रीडर
विज्ञापन

- एक नवंबर से नई फर्म के रीडर पहुंचेंगे बिल देने
- बिल जमा करने के साथ ही मौके पर ही रसीद भी देेंगे
गोरखपुर। जोन के 20 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नवंबर माह से बिल जमा करने विद्युत विभाग के कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। घर पर बिल देने आने वाले मीटर रीडर ही बिल की रकम भी जमा कर लेंगे। मौके पर ही उपभोक्ता को बिल जमा होने की रसीद भी दे दी जाएगी।

पावर कारपोरेशन की ओर से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में स्पाट बिलिंग के लिए बंगलुरु की बिलिंग एजेंसी क्वैश क्राप से अनुबंध किया गया है। जोन में बिलिंग का काम यही फर्म करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस बार फर्म से बिल निकालने के साथ ही बिल जमा कराने का अनुबंध भी हुआ है। कंपनी के मीटर रीडर बिलिंग एजेंसी के साथ बिल जमा कराने का भी अनुबंध हुआ है। विद्युत विभाग के अभियंताओं ने बताया कि ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को छोड़कर बाकी सभी को बिल जमा करने विद्युत विभाग के कार्यालय जाना पड़ता था। इससे अब उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी। बिलिंग एजेंसी अपने मीटर रीडरों के स्मार्ट फोन में एक पेमेंट वालेट भी इंस्टॉल कराएगी। इस वालेट में शुरुआती दौर में 20 हजार तक बैलेंस रहेगा। साथ में बिलिंग एजेंसी उन्हें एक ब्लूटूथ वाला प्रिंटर सेट भी मुहैया कराएगी। मीटर रीडर उपभोक्ता से बिल राशि लेकर रकम वालेट के जरिये सीधे कारपोरेशन के खाते में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन रसीद प्रिंट कर उपभोक्ता को मुहैया कराएंगे। निदेशक वाणिज्यिक ओपी दीक्षित ने बताया कि गोरखपुर जोन के सभी वितरण मंडलों में एक नवंबर से फर्म काम करना शुरू कर देगी। मीटर रीडर घर जाकर रीडिंग के अनुसार बिल निकालने के साथ मौके पर ही बिजली बिल भी जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed