फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Awareness for corona vaccination through slogan on social media

वायरल मैसेज: ‘टीका नहीं लगवाने से यमराज बहुत खुश होता है’

Tue, 07 Sep 2021 09:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Sep 2021 09:32 AM IST
सार

कोरोना टीकाकरण के लिए सोशल मीडिया पर स्लोगन, शायरी और कटाक्ष के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Awareness for corona vaccination through slogan on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़े इसके लिए तमाम तरह के प्रयास विभाग तो अपने स्तर से कर ही रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर इस संबंध में स्लोगन, शायरी और कटाक्ष के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इनमें कुछ ऐसे स्लोगन भी हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद लोगों को हंसी भी आ रही है। इन व्यंग्य भरे स्लोगनों में ‘टीका नहीं लगवाने से यमराज बहुत खुश होता है’, टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे, लापरवाही करोगे तो हरिद्वार मिलेंगे’ आदि शामिल हैं। ये सब स्लोगन कुछ ऐसे स्लोगनों की मदद से बनाए गए हैं, जो अक्सर ट्रकों पर लिखे मिलते हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे उत्तम उपाय कोविड टीकाकरण ही है। विशेषज्ञ भी इस बात को मान रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग टीकाकरण के संबंध में आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में 36 लाख से अधिक लोगों को टीका लगना है, लेकिन अब तक 19 लाख लोगों को ही टीका लग पाया है। ऐसी स्थिति में विभाग महाभियान चलाकर टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इन दिनों ये स्लोगन हैं चर्चा में
  • देखो मगर प्यार से... कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से
  • मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना, जिंदगी भर साथ दूंगी वैक्सीन जरूर लगवाना
  • हंस मत पगली प्यार हो जाएगा, टीका लगवा ले कोरोना हार जाएगा
  • टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे, लापरवाही करोगे तो हरिद्वार मिलेंगे
  • यदि करते रहना हैं सौंदर्य दर्शन रोज-रोज, तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज
  • टीका नहीं लगवाने से यमराज बहुत खुश होता है
  • चलती है गाड़ी उड़ती है धूल, वैक्सीन लगवा लो वर्ना होगी बड़ी भूल
  • बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, अच्छा होता है वैक्सीन लगवाने वाला
  • कोरोना से सावधानी हटी तो समझो पूड़ी बंटी
  • मालिक तो महान है, चमचों से परेशान है, कोरोना से बचने का टीका ही समाधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed