फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Message of vaccination coming from Moradabad

कोरोना पर वार: मुरादाबाद से आ रहा टीका लगने का मैसेज, विभाग दे रहा है ये तर्क

Fri, 11 Feb 2022 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Feb 2022 11:33 AM IST
सार

कोरोनारोधी टीकाकरण में कोविन पोर्टल की गड़बड़ी सामने आ रही। कई लोगों को बिना टीका लगे मैसेज आ रहा है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Message of vaccination coming from Moradabad
कोविड का वैक्सीन लगवाती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विन पोर्टल में हो रही गड़बड़ी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गोरखपुर शहर में रहने वाले कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पर मुरादाबाद से मैसेज आ रहे हैं कि उन्हें टीका लग चुका है। ये दो केस तो महज बानगी हैं। ऐसी 15 से 20 शिकायतें सीएमओ कार्यालय में आ रही हैं। लेकिन, विभाग इनका निस्तारण नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि, जब टीका लगा ही नहीं तो आखिर मैसेज क्यों आ रहा है। ऐसे में वे खुद के मोबाइल नंबर से परिजनों को टीका भी नहीं लगवा सकेंगे। क्योंकि, एक नंबर पर केवल छह लोगों को टीका लग सकता है। विभाग का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह दिक्कतें हो रही हैं। शासन से निर्देश मिलते ही कोविन पोर्टल पर उन कमियों को दूर कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें शिकायत

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि अगर कोरोना का टीका लगवाए बगैर ही मोबाइल पर टीकाकरण का संदेश आ जाए तो घबराएं नहीं। यह एक तकनीकी समस्या है, जो आसानी से ठीक कराई जा सकती है। इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1075 पर देकर या फिर जनपद के कंट्रोल रूम नंबर 0551-2202205, 9532041882 या 9532797104 पर संपर्क कर समस्या ठीक करवा सकते हैं। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं होती तो सीएमओ में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-एक

शहर के रामजानकी नगर के रहने वाले अमित कुमार के मोबाइल नंबर पर मुरादाबाद से टीका लगने का मैसेज आया है। जबकि, अभी उनकी मां को बूस्टर डोज, पत्नी और बेटी को दूसरी डोज लगनी बाकी है। इस बात की जानकारी करने पर पता चला कि उनके मोबाइल नंबर पर मुरादाबाद के तीन लोगों को टीका लग चुका है।

केस-दो  

10 नंबर बोरिंग के रहने वाले राजीव श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर पर उनकी मां को बूस्टर डोज लगने का मैसेज आ चुका है। जबकि, अभी उनकी मां को बूस्टर डोज नहीं लगा है। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी ली, तो पता चला कि उनके नंबर पर दो अन्य लोगों को टीका लग चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed