{"_id":"6205fc2d55a0e71d7d633c4c","slug":"message-of-vaccination-coming-from-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: मुरादाबाद से आ रहा टीका लगने का मैसेज, विभाग दे रहा है ये तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: मुरादाबाद से आ रहा टीका लगने का मैसेज, विभाग दे रहा है ये तर्क
Fri, 11 Feb 2022 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:33 AM IST
सार
कोरोनारोधी टीकाकरण में कोविन पोर्टल की गड़बड़ी सामने आ रही। कई लोगों को बिना टीका लगे मैसेज आ रहा है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
कोविड का वैक्सीन लगवाती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विन पोर्टल में हो रही गड़बड़ी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गोरखपुर शहर में रहने वाले कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पर मुरादाबाद से मैसेज आ रहे हैं कि उन्हें टीका लग चुका है। ये दो केस तो महज बानगी हैं। ऐसी 15 से 20 शिकायतें सीएमओ कार्यालय में आ रही हैं। लेकिन, विभाग इनका निस्तारण नहीं कर पा रहा है।
लोगों का कहना है कि, जब टीका लगा ही नहीं तो आखिर मैसेज क्यों आ रहा है। ऐसे में वे खुद के मोबाइल नंबर से परिजनों को टीका भी नहीं लगवा सकेंगे। क्योंकि, एक नंबर पर केवल छह लोगों को टीका लग सकता है। विभाग का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह दिक्कतें हो रही हैं। शासन से निर्देश मिलते ही कोविन पोर्टल पर उन कमियों को दूर कर दिया जाएगा।

इन नंबरों पर करें शिकायत
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि अगर कोरोना का टीका लगवाए बगैर ही मोबाइल पर टीकाकरण का संदेश आ जाए तो घबराएं नहीं। यह एक तकनीकी समस्या है, जो आसानी से ठीक कराई जा सकती है। इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1075 पर देकर या फिर जनपद के कंट्रोल रूम नंबर 0551-2202205, 9532041882 या 9532797104 पर संपर्क कर समस्या ठीक करवा सकते हैं। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं होती तो सीएमओ में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन