{"_id":"6a4ac55e50996699c10e72e9","slug":"meritorious-students-and-outstanding-teachers-were-felicitated-at-the-gorakhpur-sahodaya-schools-associations-felicitation-ceremony-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1376407-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेधा और शिक्षकों का सम्मान बना शिक्षा उत्कृष्टता का उत्सव, 205 विद्यार्थियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेधा और शिक्षकों का सम्मान बना शिक्षा उत्कृष्टता का उत्सव, 205 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Mon, 06 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सहोदय स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ''''फेलिसिटेशन सेरेमनी 6.0 एवं टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड'''' समारोह का आयोजन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहोदय के अध्यक्ष अजीत दीक्षित ने कहा कि सहोदय केवल विद्यालयों का संगठन नहीं, बल्कि मूल्यों और उत्कृष्टता का परिवार है, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक तैयार करना है। वर्ष 2026 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 विद्यालयों के 205 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 और 12 के सिटी टॉपर्स और सभी सदस्य विद्यालयों के स्कूल टॉपर्स का विशेष अभिनंदन किया गया।
एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक है, जब उसके साथ विनम्रता, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व जुड़ा हो। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सहयोग आधारित शिक्षा व्यवस्था और नवाचार को समय की आवश्यकता बताया।