{"_id":"643e237b691d8195ba0c9bdb","slug":"mercury-reaches-near-42-degrees-in-gorakhpur-scorching-heat-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, झुलसा रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, झुलसा रही गर्मी
Tue, 18 Apr 2023 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Apr 2023 10:34 AM IST
सार
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल को हल्के बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 20 से 23 अप्रैल का हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में सूरज की तपिश अब झुलसाने लगी है। मंगलवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इस गर्मी से अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। इसके बाद न सिर्फ तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, बल्कि हल्की बारिश से राहत भी मिल सकती है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को सुबह से ही पारा चढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही चल रही पछुवा हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्म पछुवा हवाओं ने लू का एहसास कराया। अगले दो दिनों तक गर्मी ऐसे ही परेशान करेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नौकरी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया विदेश, भूखे-प्यासे गुजरे 20 दिन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 अप्रैल को हल्के बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 20 से 23 अप्रैल का हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।