{"_id":"5ec51e55635c6c267154d0c3","slug":"men-fourth-corona-report-coming-positive-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी जिस शख्स का पूछते हैं हालचाल, उसकी चौथी कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी जिस शख्स का पूछते हैं हालचाल, उसकी चौथी कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
Wed, 20 May 2020 05:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के उरुवा के हाटा बुजुर्ग के रहने वाले शख्स की रिपोर्ट बार-बार पॉजिटिव आ रही है। इसे लेकर डॉक्टर भी चिंतित है। अब तक चार बार उसका नमूना लिया गया है, चारों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी उसका रोज हालचाल लेते हैं। उसे बीआरडी में भर्ती हुए 24 दिन बीत चुके हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि अब उसके इलाज की व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को उरुवा के हाटा बुजुर्ग का रहने वाला 49 साल का व्यक्ति कोरोनो पॉजिटिव निकला था। उसे हृदय रोग और शुगर भी था। ऐसे में उसके इलाज में कॉलेज के डॉक्टर एहतियात बरत रहे थे। इस बीच छह दिन बाद जब उसकी जांच की गई तो पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम भी पूछते हैं हालचाल
इसके बाद 12 दिन बाद जांच की गई तो भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा दो जांच लगातार की गई, दोनों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आ गई। इस पर डॉक्टर भी परेशान हैं। अब तक इतने लंबे समय तक कोई कोरोना का मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं रहा है।
प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि अब तक सभी रिपोर्ट उसकी पॉजिटिव आई है। ऐसे में उसके इलाज के तरीके में बदलाव कर दिया गया है। दो दिनों बाद फिर से जांच की जाएगी। इसके बाद तय किया जाएगा क्या करना है।
चार बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी है। यहां तक सीएम को उसका नाम तक याद हो गया है। हर बार वीडियो कांफ्रेसिंग में उसका हालचाल जरूर पूछते हैं।