{"_id":"5eff75e28ebc3e42d966defb","slug":"men-denied-from-marriage-gorakhpur-city-news-gkp3568712119","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए प्रेमिका मुंबई से आई गोरखपुर, प्रेमी ने कहा- 'मैं इसे नहीं जानता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए प्रेमिका मुंबई से आई गोरखपुर, प्रेमी ने कहा- 'मैं इसे नहीं जानता'
Sat, 04 Jul 2020 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई के पनवेल इलाके की रहने वाली एक युवती शादी करने के लिए गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रेमी के इंकार करने पर युवती ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिपराइच के रतनपुर गांव में ढाई वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में आई मुंबई की युवती की मुलाकात गुलरिहा इलाके के एक गांव के युवक से हुई। युवती मूल रूप से कुशीनगर जिले के हाटा इलाके के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में युवक आ गया था घर
युवती के मुताबिक, शादी में मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवक भी कमाने के लिए मुंबई के पनवेल चला गया और वहां फर्नीचर बनाने का काम करने लगा। इस बीच दोनों में बातचीत होती रही। लॉकडाउन में काम बंद हुआ तो युवक अपने गांव आ गया। इसके बाद उसने युवती से बातचीत बंद कर दी।
युवती बुधवार को शादी करने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी ने उससे संबंध होने से इंकार कर दिया और कहा कि वह उसे नहीं जानता है। इसके बाद युवक के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को समझाया और थाने लाई। शुक्रवार को युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने कहा कि युवती आई है। मामले की जांच की जा रही है।
युवती बुधवार को शादी करने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी ने उससे संबंध होने से इंकार कर दिया और कहा कि वह उसे नहीं जानता है। इसके बाद युवक के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को समझाया और थाने लाई। शुक्रवार को युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने कहा कि युवती आई है। मामले की जांच की जा रही है।