{"_id":"66dc4e1f595f07be3603afd4","slug":"memories-of-the-kargil-war-were-also-preserved-during-the-inauguration-of-sainik-school-in-gorakhpur-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल: उपराष्ट्रपति ने कहा, करगिल युद्द की यादें बढ़ाएगी छात्र-छात्राओं का हौसला,खेल को भी मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल: उपराष्ट्रपति ने कहा, करगिल युद्द की यादें बढ़ाएगी छात्र-छात्राओं का हौसला,खेल को भी मिलेगा बढ़ावा
Sat, 07 Sep 2024 06:29 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल उद्घाटन के दौरान बातचीत करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सैनिक स्कूल का निरीक्षण भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सैनिक स्कूल में छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग कैम्पस के साथ देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
कारगिल में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर मल्टीपरपज हॉल के साथ साथ एकलव्य शूटिंग रेंज एवं तरणताल का निर्माण भी किया गया है। सैनिक परिसर में प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के आधार पर प्रशासनिक भवन बनाया गया है। इसके अन्तर्गत 20 कक्षाएं, 4 प्रयोगशालाएं, डायनिंग हॉल बहुउद्देशीय हॉल, कान्फ्रेस हॉल भी स्थित है।
विज्ञापन
ऑडिटोरियम की क्षमता 1014 सीटो से लैश है। इसके अन्तर्गत ध्यान केन्द्र हेतु योग सेन्टर, इण्डोर शूटिंग रेंज, स्विमिंग पुल और सीएसडी कैन्टीन की सुविधाएं भी उपलब्ध है। शहीद भगत सिंह, शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद बन्धु सिंह और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर विद्यार्थियों के लिए आवासीय सदन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भवन में विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक विशेष भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी। सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों की मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए निश्चित समय अंतराल पर विविध खेलकूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी। जिसके लिए विभिन्न खेलों के दृष्टिगत बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबाल ग्राउण्ड, टेनिस कोर्ट, बैटमिण्टन कोर्ट आदि का निर्माण किया गया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि शहीदों की यादों में बनाए गए अलग-अलग ऑडिटोरियम छात्र-छात्राओं के हौसले बुलंद करेंगे। खेल, मानसिक और शारीरिक क्षमता भी बढ़ाने में ये सार्थक होंगे।