यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बाराबंकी में मेगा ब्लॉक, आज से रेल यात्रा मुश्किल; यहां देखें निरस्त ट्रेनों की सूची
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां बिहार के विभिन्न शहरों में गए हैं। आजाद नगर की रहने वाली नेहा दीक्षित का सेंटर दरभंगा जिले में था। ट्रेन में सीट नहीं मिली तो उसने एक निजी वाहन नौ हजार रुपये व टोल टैक्स के साथ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहार बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई। इसी बीच पहले छपरा और अब बाराबंकी में यार्ड रिमाडलिंग के चलते मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 32 ट्रेनें 15 जनवरी तक निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा 52 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन तथा शुरू और समाप्त होने के स्टेशन बदल गए हैं। इसके चलते यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोग अब विकल्प के रूप में निजी वाहनों की भी बुकिंग करने लगे हैं।
रेलवे अपने संसाधन बढ़ाने में जुटा है। प्रमुख रूटों पर दूसरी व तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा स्टेशनों पर प्लेटफार्म बढ़ाने, ओवरब्रिज बनाने आदि का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद जुटने वाली भीड़ को देखते हुए वहां के लिए रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड का दोहरीकरण कार्य हो रहा है।
इसके चलते बाराबंकी स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का कार्य 12 दिसंबर से 05 जनवरी तक होगा, जिसके लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते सोमवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और यात्रा आरंभ व समाप्त करने का स्टेशन बदलेगा। इस परिवर्तन के चलते गोरखपुर से लखनऊ, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यात्रा की दिक्कत को देखते हुए लोगों ने मजबूरी में निजी वाहनों की बुकिंग की है।
इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर 22 घंटे जाम, दूल्हा लग्न तो बराती पहुंचे रस्म के बाद
परीक्षा के लिए 12 हजार में बुक किया बोलेरो
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां बिहार के विभिन्न शहरों में गए हैं। आजाद नगर की रहने वाली नेहा दीक्षित का सेंटर दरभंगा जिले में था। ट्रेन में सीट नहीं मिली तो उसने एक निजी वाहन नौ हजार रुपये व टोल टैक्स के साथ किया। नेहा और उसकी एक सहेली इस गाड़ी से गईं। परिवार सहित लखनऊ जाने के लिए पीपीगंज के ब्रजेश यादव ने आठ हजार रुपये में एक कार बुक की।
इसे भी पढ़ें: फिर चला बुलडोजर...गोलघर-रेलवे स्टेशन रोड की खिच-खिच भी दूर, 19 का चालान
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- बरौनी से 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलने वाली 15203/15204 बरौनी-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 05 से 15 जनवरी तक चलने वाली 15113/15114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा कचहरी से 04 से 14 जनवरी तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 11 दिसंबर से 16 जनवरी तक चलने वाली 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- छपरा से 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 दिसंबर तथा 01, 03, 05, 08, 10, 12 एवं 15 जनवरी को चलने वाली 22531/22532 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 12, 19, 26 दिसंबर तथा 02 एवं 09 जनवरी को चलने वाली 12597/12598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- पाटलिपुत्र से 05, 06, 08, 09, 10, 12, 13 एवं 15 जनवरी को चलने वाली 12529/12530 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- मुजफ्फरपुर से 14, 21, 28 दिसंबर तथा 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 15269/15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- ग्वालियर से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी मेल निरस्त रहेगी।
- उदयपुर सिटी से 11, 18 एवं 25 दिसंबर तथा 01 व 08 जनवरी को चलने वाली 19615/ 19616 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- बांद्रा टर्मिनस से 10, 17, 24 एवं 31 दिसंबर तथा 07 एवं 14 जनवरी को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 12, 19 एवं 26 दिसंबर तथा 02, 09 एवं 16 जनवरी को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14, 21 एवं 28 दिसंबर तथा 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 16, 23 एवं 30 दिसंबर तथा 06 एवं 13 जनवरी को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- लखनऊ जं0 से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं0-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- नकहा जंगल से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- गोमतीनगर से 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- छपरा से 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- फर्रूखाबाद से 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- हावड़ा से 15, 22 एवं 29 दिसंबर तथा 05 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 05079 हावड़ा-गोमतीनगर पूजा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 14, 21 एवं 28 दिसंबर तथा 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 05080 गोमतीनगर-हावड़ा पूजा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जाम से हाल बेहाल: रश्मो-रिवाज निभाना था...घंटों जाम में फंसे तो स्टीमर बुक कर पहुंचे बहन के घर
ऐशबाग तक ही चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन
- हैदराबाद से 15, 22 एवं 29 दिसंबर तथा 05 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर ऐशबाग में यात्रा समाप्त करेगी।
- कामाख्या से 19 एवं 26 दिसंबर तथा 02, 09 एवं 16 जनवरी को चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
इसे भी पढ़ें: माफिया राजन तिवारी की चार फाइलें गायब, कमजोर पड़ सकती है पैरवी
ऐशबाग से चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी
- गोरखपुर से 17, 24 एवं 31 दिसंबर तथा 07 एवं 14 जनवरी,2024 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हेैदराबाद विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर ऐशबाग से चलाई जाएगी।
- गोमतीनगर से 18 एवं 25 दिसंबर तथा 01, 08 एवं 15 जनवरी को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर के स्थान पर गोरखपुर से चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन
सुल्तानपुर-प्रयागराज के रास्ते चलेगी गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस
गोरखपुर से कोचूवेली, बरौनी-एर्नाकुलम, गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को गोरखपुर से अयोध्या-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।