फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mega Block: 27 trains including Mathura-Chhapra, Lucknow Intercity cancelled.

मेगा ब्लॉक : गोरखपुर से लखनऊ रूट पर मथुरा-छपरा, लखनऊ इंटरसिटी समेत 27 ट्रेनें निरस्त- जानें ट्रेनों का शेड्यूल

Sat, 31 Aug 2024 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

रेल प्रशासन ने तीन व चार सितंबर को मेगा ब्लॉक लिया है। इस कार्य के बाद इस रेल खंड पर एक ही ब्लॉक में दो से ज्यादा ट्रेनें आगे-पीछे चलेंगी। इसके चलते दो से चार सितंबर के बीच 27 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 26 ट्रेनों को रास्ता बदलकर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Mega Block: 27 trains including Mathura-Chhapra, Lucknow Intercity cancelled.
ट्रेन( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 गोरखपुर से लखनऊ रूट पर मगहर-खलीलाबाद-चुरेब स्टेशनों के बीच रेल ट्रैक पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने और टेस्टिंग का काम होगा। इसके चलते रेल प्रशासन ने तीन व चार सितंबर को मेगा ब्लॉक लिया है। इस कार्य के बाद इस रेल खंड पर एक ही ब्लॉक में दो से ज्यादा ट्रेनें आगे-पीछे चलेंगी।
विज्ञापन


इसके चलते दो से चार सितंबर के बीच 27 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 26 ट्रेनों को रास्ता बदलकर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वंदे भारत सहित सात ट्रेनें री-शेड्यूल कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
- छपरा से 02 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस।
- मथुरा जं. से 02 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस।

- छपरा कचहरी से 02 एवं 03 सितंबर को चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमती नगर एक्सप्रेस।
- गोमतीनगर से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 15113 गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस।

- गोरखपुर से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।
- लखनऊ जं. से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- लखनऊ जं. से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस।
- पाटलिपुत्र से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस।

- ऐशबाग से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से 04 एवं 05 सितंबर को चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस।

- ग्वालियर से 04 सितंबर को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी।
- बरौनी से 05 सितंबर को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी।

- 05093/05094 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- 05425/05426 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितंबर को निरस्त रहेगी।

- गोंडा से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 05091 गोंडा-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीतापुर से 04 एवं 05 सितंबर को चलने वाली 05092 सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 03 सितंबर को चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- गोंडा से 04 सितंबर को चलने वाली 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- 05453/05454 गोंडा-सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 04 एवं 05 सितंबर को निरस्त रहेगी।

- 05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 04 एवं 05 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- 05471/05472 नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितंबर को निरस्त रहेगी।

- 05033/05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- 05469/05470 नकहा जंगल-नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितम्बर, 2024 को निरस्त रहेगी।


 

Mega Block: 27 trains including Mathura-Chhapra, Lucknow Intercity cancelled.
ट्रेन( सांकेतिक) - फोटो : संवाद
गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें

- बरौनी से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी
- नई दिल्ली से 03 सितंबर को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी

- दरभंगा से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी
- नई दिल्ली से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी

- दरभंगा से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
- सहरसा से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस

- गोरखपुर से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 03 सितंबर को चलने वाली 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

- न्यू जलपाईगुड़ी से 03 सितंबर को चलने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 एवं 04 सितंबर को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस

- महबूबनगर से 01 सितंबर को चलने वाली 05304 महबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी
- डिब्रूगढ़ से 02 सितंबर को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस

- बरौनी से 03 सितंबर को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस
- मुजफ्फरपुर से 04 सितंबर को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

- जयनगर से 04 सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
- गोरखपुर से 04 सितंबर को चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- नाहरलगुन से 03 सितंबर को चलने वाली 22411 नाहरलगुन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
- आनंद विहार टर्मिनल से 03 सितंबर को चलने वाली 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

- आनंद विहार टर्मिनल से 03 सितंबर को चलने वाली 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस
- नई दिल्ली से 03 सितंबर को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस

- अमृतसर से 04 सितंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
- जम्मूतवी से 03 सितंबर को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस

- दिल्ली से 04 सितंबर को चलने वाली 04494 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी
- बांद्रा टर्मिनस से 03 सितंबर को चलने वाली 09043 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी

-गोरखपुर से 04 सितंबर को चलने वाली 09044 गोरखपुर-दहानू रोड विशेष गाड़ी
- मुंबई सेंट्रल से 02 सितंबर को चलने वाली 09145 मुंबई सेंट्रल-बरौनी विशेष गाड़ी

- कटिहार से 03 सितंबर को चलने वाली 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी

रि-शिड्यूलिंग/नियंत्रण-
- 04 सितंबर को 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से पांच घंटे, 03 सितंबर को 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस कामाख्या से चार घंटे, 04 सितंबर को 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस गोरखपुर से तीन घंटे, 04 सितंबर को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से दो घंटे, 04 सितंबर को 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जं. से दो घंटे, 04 सितंबर को 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से तीन घंटे तथा 04 सितंबर को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शाॅर्ट ओरिजिनेशन-
- वडोदरा से 02 सितंबर को चलने वाली 09111 वडोदरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- गोरखपुर से 03 सितंबर को चलने वाली 09112 गोरखपुर-वडोदरा विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर स्टेशन से चलाई जाएगी।

स्थगित ठहराव-
-15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05425 भटनी-अयोध्या धाम जं. अनारक्षित विशेष गाड़ी, 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, 05426 अयोध्या धाम जं.-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी, 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का 03 एवं 04 सितंबर को मगहर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

- 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05425 भटनी-अयोध्या धाम जं. अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05426 अयोध्या धाम जं.-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का 03 एवं 04 सितंबर को चुरेब स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

- 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05425 भटनी-अयोध्या धाम जं. अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05426 अयोध्या धाम जं.-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी, 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस एवं का 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का 03 एवं 04 सितंबर को मुंडेरवा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

- 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एवं 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 03 सितंबर को खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

- 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस एवं 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का 04 सितंबर को खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed