{"_id":"6133d9458ebc3e60f10dfb28","slug":"medicines-for-treatment-of-tb-from-corona-will-be-cheaper-gorakhpur-city-news-gkp4079657128","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहत: कोरोना से लेकर टीबी के इलाज की दवाएं होंगी सस्ती, इस खास वजह से लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कोरोना से लेकर टीबी के इलाज की दवाएं होंगी सस्ती, इस खास वजह से लिया गया फैसला
Sun, 05 Sep 2021 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना और वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने रोजमर्रा के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली 39 दवाओं का मूल्य कम करने का फैसला लिया है। इन दवाओं को मूल्य नियंत्रित सूची (डीपीसीओ) में शामिल करने का फैसला लिया गया है। इन दवाओं में बुखार से लेकर शुगर की दवा टेनेलिग्लिप्टिन, टीबी की दवा बेडाक्यूलिन और डेलामानिड, कोरोना के इलाज की दवा आईवरमेक्टिन, बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए दी जाने वाली वैक्सी रोटावायरस आदि हैं। केंद्र सरकार का यह फैसला तब आया है जब मौजूदा समय में प्रदेश में लोग बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका अक्तूबर में जताई जा रही है। 39 दवाओं की सूची में एंटी कैंसर, एंटी डायबिटिक, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीरेट्रोवायरल और एंटी टीबी जैसे दवाएं शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर दवाओं का प्रयोग सामान्य तौर पर डॉक्टर मरीजों के इलाज में करते हैं। इन दवाओं की खपत भी सबसे अधिक है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आईसीएमआर ने की थी सिफारिश
दवा विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने केंद्र सरकार को मौजूदा समय में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सूची सौंपी थी। इसी को आधार मानकर कीमत कम करने का फैसला लिया गया है।
दवा विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने केंद्र सरकार को मौजूदा समय में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सूची सौंपी थी। इसी को आधार मानकर कीमत कम करने का फैसला लिया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बताया कि सरकार ने जरूरी दवाओं की सूची में भी संशोधन किए हैं। इन दवाओं में दर्द निवारक व बुखार की दवा डाइक्लोफिनेक सोडियम व पेरासिटामोल, एसिडिटी की दवा रेबीप्राजोल, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जिंक सल्फेट, कैल्शियम कार्बोनेट, विटामिन-डीथ्री, डायबिटीज की दवा ग्लिप्टीन, मेटफॉर्मिन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सहमति के बाद लिया गया फैसला
योगेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि केंद्र सरकार की नेशनल फॉर्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने इस पर सहमति जताई है।
योगेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि केंद्र सरकार की नेशनल फॉर्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने इस पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पहले चक्र में दर्द निवारक, बुखार, एसिडिटी, डायबिटीज, कैल्शियम, विटामिन समेत 19 दवाओं के रेट कम किए गए हैं। शेष दवाओं की नई कीमत की सूची कुछ दिनों बाद जारी होगी।