{"_id":"62187d6707e6cf1f4324c79e","slug":"medicines-for-fever-sugar-and-bp-will-be-cheaper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: बुखार, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, एनपीपीए ने तय की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: बुखार, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, एनपीपीए ने तय की कीमत
Fri, 25 Feb 2022 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:25 PM IST
सार
सस्ती होने वाली दवाओं में गले की एलर्जी, शुगर, ब्लडप्रेशर, खून पतला करने, गैस की शिकायत होने पर दी जाने वाली दवा, नसों को मजबूत करने, विटामिन डी-3 की कमी होने पर दी जाने वाली दवा, दर्द की दवा और जब बुखार न उतरे तो उस स्थिति में मरीज को दिया जाने वाला इंजेक्शन शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुखार, शुगर और बीपी समेत अन्य बीमारियों की 19 दवाएं सस्ती होंगी। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 19 दवाओं की नई कीमत तय कर दी है। पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद, जल्द ही ये दवाएं लोगों को सस्ते दामों में मिल सकेंगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने दवाओं की कीमत के निर्धारण के लिए एनपीपीए का गठन किया है। एनपीपीए हर साल दवाओं कीकीमत का निर्धारण करता है। इस साल एनपीपीए ने जिन दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं, उनमें सबसे ज्यादा लाभ बुखार, ब्लडप्रेशर और शुगर के मरीजों को होगा।
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय और महामंत्री दिलीप सिंह ने बताया कि दवाओं के रेट कम होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का लाभ होगा। जल्द ही नए रेट पर दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा बुखार में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन भी सस्ता होगा।
विज्ञापन