फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical shop owner beaten at gorakhpur

मेडिकल स्टोर्स में घुसकर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 03 Jan 2020 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
medical shop owner beaten at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खोराबार थानाक्षेत्र के जंगल चंवरी के आजाद चौक स्थित मेडिकल स्टोर्स में घुसकर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने दुकानदार के जेब में रखा चार हजार रुपये भी छीन लिया। बृहस्पतिवार को हुई मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर्स संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के भरवलिया बुजुर्ग निवासी रोहित कुमार रावत खोराबार के जंगल चंवरी स्थित आजाद चौक पर मेडिकल स्टोर्स चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर बैठे थे। शाम को चार बजे के करीब जंगलचंवरी के ही तीन युवक अपने साथियों के साथ आए और दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में रोहित ने आरोप लगाया कि उनके जेब में रखा चार हजार रुपये भी मनबढ़ों ने लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील राय ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed