{"_id":"5f1fd96b2b63c6670b726f09","slug":"medical-officer-in-charge-is-not-cooperating-in-covid-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड जांच में प्रभारी चिकित्साधिकारी नहीं कर रहे सहयोग, सीएमओ ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड जांच में प्रभारी चिकित्साधिकारी नहीं कर रहे सहयोग, सीएमओ ने लिखा पत्र
Tue, 28 Jul 2020 01:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:23 PM IST
सार
- सीएमओ ने समस्त नगरीय पीएचसी प्रभारियों को सहयोग के लिए लिखा पत्र
- मंगलवार और शुक्रवार को पीएचसी और सीएचसी पर होनी है जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच शहर के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी कोरोना जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से जांच की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच में तेजी लाने का निर्देश दे चुके हैं। यही वजह है कि सीएमओ ने सभी केंद्र प्रभारियों को पत्र लिखकर कोरोना जांच में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
कोरोना जांच को लेकर तीन दिन पूर्व ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि कम से कम प्रतिदिन एक हजार लोगों की जांच एंटी जन किट से कराई जाए।
विज्ञापन
निर्देश मिलने के बाद समस्त पीएचसी और सीएचसी पर सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को जांच कराने का निर्देश सीएमओ ने दिया। इसके बाद जांच शुरू हुई तो विभाग को यह जानकारी मिली कि शहर के पीएचसी और सीएचसी चिकित्साधिकारी जांच में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से जांच के लिए बनाए गए नोडल प्रभारी जांच की गति को बढ़ा नहीं पा रहे हैं। सीएमओ ने निर्देश दिया है कि समस्त चिकित्साधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर मरीजों को चिह्नित कर उनके परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराएं। मरीजों की लिस्टिं कराते हुए उनके आसपास के रहने वालों की भी जांच हो। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।