फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Meals for 100,000 children will be prepared daily in the base kitchen built on three acres of land.

अत्याधुनिक बेस किचन: 25 जून को CM योगी करेंगे अक्षयपात्रा किचन का उद्घाटन, रोज 1 लाख बच्चों का भोजन

Wed, 24 Jun 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 02:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री 25 जून की शाम को आएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद कुछ देर मंदिर परिसर में रहेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 5:30 बजे बरगदवा स्थित नकहा जंगल स्टेशन के पास निर्माणाधीन अक्षयपात्रा के बेस किचन का उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण करेंगे। 26 जून को एक निजी हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Meals for 100,000 children will be prepared daily in the base kitchen built on three acres of land.
नकहा जंगल के पास बना अक्षयपात्रा बेस किचन का भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इसी दिन वह शाम को बरगदवा स्थित नकहा जंगल के पास अक्षयपात्रा के बेस किचन का उद्घाटन करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस बेस किचन से रोजाना एक लाख बच्चों का मिड-डे मील बनेगा। 27 जून सुबह भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 25 जून की शाम को आएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद कुछ देर मंदिर परिसर में रहेंगे। इसके बाद वह शाम करीब 5:30 बजे बरगदवा स्थित नकहा जंगल स्टेशन के पास निर्माणाधीन अक्षयपात्रा के बेस किचन का उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण करेंगे। 26 जून को एक निजी हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री 27 जून को सुबह 10:30 बजे भाजपा महानगर कमेटी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी सहित 173 सदस्य भाग लेंगे। दो दिनों में कुल 16 सत्र आयोजित होंगे। पहले दिन भाग लेने वालों को रात प्रवास भी करना है।

बस से अयोध्या दर्शन करने जाएंगे भाजपा पदाधिकारी
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में शामिल होने के बाद 28 जून को सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से एसी बस का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

अक्षयपात्रा के बेस किचन में प्रति घंटे बनेगी 50 हजार रोटी
अक्षयपात्रा के बेस किचन में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। तीन से चार घंटे में एक लाख बच्चों का खाना बनकर तैयार होगा। मशीन से एक घंटे में 50 हजार रोटी बनाई जाएगी और स्टीम तकनीक से 15 मिनट में 1200 लीटर चावल पकेगा।

अक्षयपात्रा के जोनल हेड विक्रांत मोहन ने बताया कि तीन एकड़ क्षेत्रफल में बेस किचन और पार्किंग बनाई गई। स्कूलों तक खाना पहुंचाने के लिए करीब 100 गाड़ियां रहेंगी। बेस किचन में करीब 200 कर्मचारी काम करेंगे। स्कूलों में बच्चों की अटेंडेंस के हिसाब से गरम खाना गाड़ियों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed