{"_id":"6a9dd3031dd272c7950e8697","slug":"mayor-visits-guru-gorakhnath-ghat-after-the-accident-takes-stock-of-the-situation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1443047-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हादसे के बाद गुरु गोरक्षनाथ घाट पहुंचे मेयर, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हादसे के बाद गुरु गोरक्षनाथ घाट पहुंचे मेयर, ली जानकारी
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती तट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर गुंबद गिरने की घटना के बाद मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने रविवार को घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली और घाट की स्थिति का जायजा लिया। मेयर ने अधिकारियों को घाट पर तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने तुरंत सफाई कार्य शुरू कर दिया।
मेयर ने घाट पर अन्य व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई समेत आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घाट का निरीक्षण करने से पहले मेयर जिला अस्पताल भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों के उपचार की जानकारी ली। निर्देश के बाद नगर निगम की ओर से बचे हुए अवशेष को भी गिरा दिया गया और मलबा हटा दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा, पार्षद अजय राय समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।