फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mayor Sitaram, businessman Bhishma supported

मंदिर निर्माण : मेयर सीताराम, व्यवसायी भीष्म ने दिया सहयोग

Mon, 18 Jan 2021 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mayor Sitaram, businessman Bhishma supported
मंदिर निर्माण : मेयर सीताराम, व्यवसायी भीष्म ने दिया सहयोग
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मेयर सीताराम जायसवाल ने रविवार को एक लाख ग्यारह हजार रुपये का सहयोग दिया है। यह सहयोग चेक के माध्यम से किया गया। प्रमुख व्यवसायी भीष्म चौधरी ने एक लाख रुपये की मदद की है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) व उसके सम-वैचारिक संगठनों की ओर से श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम में शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विभाग कार्यवाहक आत्मा सिंह व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को मेयर व प्रमुख व्यवसायी के घर जाकर निधि समर्पण का चेक प्राप्त किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व नगर कार्यवाह मधुसूदन पांडेय सिद्धार्थ एन्क्लेव तारामंडल स्थित आशुतोष द्विवेदी के घर गए और राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हजार रुपये का चेक प्राप्त किया। आरएसएस के मुताबिक गोरक्ष प्रांत में निधि समर्पण अभियान अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली प्रभात फेरी
सुभाषचंद्र बोस नगर में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली और श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने की अपील की। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में गईं। स्थानीय लोगों से मिलीं और सबसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का हिस्सा बनने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधि समर्पण अभियान के लिए घर-घर दस्तक देंगी महिलाएं
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर रविवार को आरएसएस की मातृ शक्ति की बैठक वैष्णवी लॉन में हुई। इसमें महिलाओं की यात्रा व निधि समर्पण अभियान समीक्षा की गई। साथ ही कहा गया कि महिलाएं घर-घर दस्तक देकर अभियान को सफल बनाएंगी। मौके पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सह संगठन मंत्री परमेश्वर, प्रांत सह सेवा प्रमुख डॉ. राजेश गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, अभियान प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, प्रो. सुषमा पांडेय, माया गुप्ता, मीनाक्षी राय, विजय खेमका, अर्जुन मौजूद रहे। दूसरी तरफ सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में विद्या भारती की ओर से संचालित सेवा केंद्रों की बैठक हुई। इसमें भी निधि समर्पण अभियान की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed