फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Matters related to land disputes and police came to janta Darbar

गोरखपुर: जनता दरबार में आए भूमि विवाद व पुलिस से जुड़े मामले, सीएम बोले- किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

Sat, 25 Sep 2021 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 07:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री का जनता दरबार हिंदू सेवाश्रम में लगाया गया। जहां पर करीब दो सौ लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इसके अलावा करीब 100 लोगों से उन्होंने अपने कार्यालय के पास मुलाकता की। जनता दरबार में आए अधिकतर मामले भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े होने के कारण तुरंत डीएम एसएसपी से बात की।

विज्ञापन
Matters related to land disputes and police came to janta Darbar
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आए लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे लोगों को न्याय मिलेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत होगा। उन्होंने ने लोगों की समस्याएं सुनी और भरोसा दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का जनता दरबार हिंदू सेवाश्रम में लगाया गया। जहां पर करीब दो सौ लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इसके अलावा करीब 100 लोगों से उन्होंने अपने कार्यालय के पास मुलाकता की। जनता दरबार में आए अधिकतर मामले भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े होने के कारण तुरंत डीएम एसएसपी से बात की।
विज्ञापन


पुलिस का मामला उन्होंने एसएसपी तथा भूमि विवाद का मामला डीएम को दिया। अन्य जनपदों का जो भी प्रार्थना पत्र था उसे साथ लेकर लखनऊ गए। जनता दरबार के दौरान सीएम एक-एक फरियादी से मिले और उनकी समस्या सुनी। किसी अधिकारी पर नाराजगी तो नहीं जाहिर की पर डीएम एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई से समस्या का समाधान तुरंत होगा। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ता ने की सीएम से शिकायत

जनता दरबार में पहुंचे समयमाता मंदिर के महंत चेतन गिरी ने कहा कि उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भू-माफियाओं को फलमंडी चौकी का संरक्षण प्राप्त है। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई को कहा। इसका असर हुआ और जैसे की मंदिर के पुजारी बाहर आए महेवा चौकी इंजार्ज का फोन आ गया। कहा कि आप आइये तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं।

हियुवा के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से शिकातय की कि कुछ दबंग किस्म के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। कई बार उसके साथ मारपीट हो चुकी। पुलिस कार्रवाई  के बजाए उसे ही प्रताड़ित कर रही है। इस पर सीएम ने एसएसपी से कार्रवाई करने को कहा।

हर बार की तरह मुख्यमंत्री सुबह जब नीचे आए तो सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किए। अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन के बाद मंदिर का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वहां से गोशाला गए गायों को गुण और बिस्किट खिलाया। अपने पालतू स्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed