फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maths and science will be easier with class companion app

शिक्षा: क्लास साथी एप से आसान होगी गणित और विज्ञान की पढ़ाई, शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Fri, 11 Feb 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Feb 2022 01:03 PM IST
सार

कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों को मिल रहा लाभ, शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।

विज्ञापन
Maths and science will be easier with class companion app
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने क्लास साथी एप का प्रयोग शुरू किया है। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए यह एप बेहद उपयोगी है। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक भी इस एप से जुड़कर शिक्षा की बेहतरी में योगदान दे रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 2514 परिषदीय विद्यालयों में 3.39 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऐसे में भौतिक रुप से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन तरीके से शिक्षित किए जाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की पहल पर क्लास साथी एप हिंदी माध्यम में भी उपलब्ध है। ऐसे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उससे जोड़ते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में बनाए रखने की पहल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को दे रहे प्रशिक्षण

एप को पूरी तरह प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को उसका लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों को जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक महीने शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय यूट्यूब लाइव का प्रसारण किया जा रहा है। जिससे, कि वे उसे बेहतर ढंग से विद्यार्थियों से साझा कर उन्हें शिक्षण गतिविधियों से जोड़ सकें।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि क्लास साथी एप को प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों को उसका लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों को जागरूक करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। ऑनलाइन शिक्षा की मानीटरिंग की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed