फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mathematics Olympiad exam was organized in council schools

Gorakhpur News: परिषदीय स्कूलों में गणित ओलंपियाड परीक्षा हुई आयोजित

Fri, 12 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mathematics Olympiad exam was organized in council schools
कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर में मैथ ओलंपियाड की परीक्षा देते नौनिहाल
मेंहदावल। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहली बार गणित ओलंपियाड और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित संबंधी दक्षता परखी जाएगी। शुक्रवार को सभी विद्यालयों में गणित ओलंपियाड की परीक्षा कराई गई। परीक्षा की जिम्मेदारी डाॅयट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) ने संभाली थी।
विज्ञापन


जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें कुल एक लाख तीन हजार छात्र-छात्राएं नामांकित है। इनसभी विद्यालयों में गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सबसे पहले विद्यालय स्तर पर हो रही है, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से 10 विद्यार्थियों का चयन होगा। अंतिम चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए उन्हें मेडल और प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शिक्षक विद्यार्थियों को तैयार करेंगे। प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में 30 सवाल होंगे, जिसमें 20 बहु विकल्पीय और 10 व्यक्तिनिष्ठ सवाल होंगे। सवाल कक्षा पांच से सात के स्तर के होंगे। विद्यालय स्तर पर यह प्रश्नपत्र ब्लैक बोर्ड पर लिखा गया था। जबकि आगे की प्रतियोगिताओं में प्रश्नपत्र लिखित रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गणित ओलंपियाड का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार गणित की अवधारणाओं को विद्यार्थियों के लिए और भी रोचक और व्यावहारिक बनाना है। गणित विषय में विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाना और उन्हें विभिन्न अवधारणाओं के प्रयोग में निपुण बनाना है। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक विद्यार्थी भाग लेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि मैथ ओलंपियाड की परीक्षा विद्यालय स्तर पर हुई है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed