फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Master plan 2031 can be approved in meeting on July 19

Good News: 19 जुलाई की बैठक में महायोजना-2031 को मिल सकती है स्वीकृति

Sat, 15 Jul 2023 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Jul 2023 02:52 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शासकीय समिति की बैठक में महायोजना 2031 को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। यदि इस दौरान किसी तरह के सुधार या अन्य कोई निर्देश मिलते हैं। तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Master plan 2031 can be approved in meeting on July 19
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

जीडीए की नई महायोजना-2031 (प्रारूप) जल्द लागू होने की उम्मीद जगी है। प्रारूप की स्वीकृति के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। 19 जुलाई को आवास विकास परिषद मुख्यालय, लखनऊ के सभाकक्ष में दोपहर बाद शासकीय समिति की बैठक में महायोजना के प्रारूप को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जीडीए की ओर से महायोजना-2031 के संशोधित प्रारूप को शासकीय समिति की बैठक में मंजूरी मिलने के लिए काफी पहले भेजा गया था। नगर निकाय चुनाव के कारण शासकीय समिति की बैठक नहीं हो पा रही थी। समिति की ओर से उठाए गए सवालों का स्पष्टीकरण भी जीडीए की ओर से भेजा जा चुका है। समिति की स्वीकृति के बाद महायोजना के प्रारूप का प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में टला बड़ा हादसा: बस की टक्कर से ऑटो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाशन होते ही महायोजना लागू हो जाएगी। नई महायोजना-2031 का प्रारूप तैयार होने के बाद 12 हजार आपत्ति आई थी। जीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता वाली समिति ने सुनवाई कर आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करके संशोधित प्रारूप और नया मानचित्र तैयार कर मंजूरी के लिए शासकीय समिति के पास भेजा था।

 

जीडीए के जानकारों का कहना है कि करीब 2500 एकड़ क्षेत्रफल विनियमित घोषित किया गया है। इसमें कुल 153 कॉलोनियां शामिल हैं। मानचित्र स्वीकृत न होने से विनियमित क्षेत्र में हुए निर्माण अनियमित निर्माण की श्रेणी में आते हैं, जिनको अवैध घोषित कर दिया गया है। महायोजना-2031 के लागू होने के बाद से जीडीए पर लगा अनियमित निर्माण का दाग मिट जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नई महायोजना-2031 के संशोधित प्रारूप में हाईवे फैसिलिटी जोन के प्रस्ताव में बदलाव नहीं किया गया है। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, निर्मित, निर्माणाधीन या प्रस्तावित बाईपास के दोनों ओर 30-30 मीटर हरित क्षेत्र रहेगा।

इसे भी पढ़ें: मिड-डे-मील के खाने में मिले कीड़े, बच्चों की तबीयत बिगड़ी; देखें VIDEO

नगर क्षेत्र के बाहर दोनों ओर हाइवे फैसिलिटी जोन प्रस्तावित हैं। इसके पीछे आवासीय और अन्य भू उपयोग भी दिए गए हैं। ट्रक अड्डा, ट्रांसपोर्टनगर, बस स्टेशन, कूड़ा निस्तारण स्थल, वेयर हाउस आदि को शहर के बाहर स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है। महायोजना के मुख्य मार्गों के दोनों ओर बाजार, स्ट्रीट की व्यवस्था की गई है। इसी के अनुसार भू उपयोग निर्धारित किया गया है।

शासकीय समिति की बैठक में महायोजना 2031 को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। यदि इस दौरान किसी तरह के सुधार या अन्य कोई निर्देश मिलते हैं। तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष, जीडीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed