{"_id":"5f65f1358ebc3eee0b06b4ce","slug":"massive-fire-on-moving-car-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चलती कार में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चलती कार में लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान
Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एनएच-28 के साइड लेन पर शनिवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठता देख चालक बाहर निकला और शोर मचाने लगा। इतने में आसपास के लोग पानी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई।
विज्ञापन
कार चालक नगर के वार्ड नंबर-6 बाबा साहेब आम्टेनगर (विशंभरपुर) का रहने वाला है। वह कुशीनगर से अपने घर जा रहा था। गनीमत थी कि कार के अगले हिस्से में ही आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
कार चालक नंदलाल यादव ने बताया कि शुक्रवार को कार ठीक कराकर लाया था। कुशीनगर से बच्चों से संबंधित सामान खरीदकर लेकर घर लौट रहा था कि रास्ते में ही शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। चौकी इंचार्ज कुशीनगर जगमेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया गया। चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन