फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   massive fire on footwear shop in deoria

देवरिया: जूता-चप्पल की दुकान में लगी भंयकर आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Fri, 26 Feb 2021 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
massive fire on footwear shop in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र चौराहे पर गुरुवार की आधी रात को दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। नकदी सहित अन्य सामान राख हो गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार का कहना है कि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं था।
विज्ञापन


महुई श्रीकांत निवासी इरशाद अहमद की बीरपुर मिश्र चौराहे पर जूता-चप्पल और रेडिमेड की दुकान है। दुकान पर पिता जमील अहमद और छोटा भाई इरफान भी रहते हैं। इरशाद अपनी दुकान बंद कर गुरुवार रात घर चले गए। आधी रात को दुकान से धुआं निकलता देख होमगार्ड ने स्थानीय लोगों को जगाया।
विज्ञापन


लोगों ने इरशाद को घटना से अवगत कराया। उसके कहने पर लोगों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने में मदद की। थोड़ी देर में इरशाद भी पहुंच  गए।

इरशाद का कहना है कि दुकान में ढाई लाख से अधिक का रेडिमेड, डेढ़ लाख रुपये के जूते-चप्पल और पैंतीस हजार रुपये थे। सब जलकर राख हो गए। दुकानदार का कहना है कि आग कैसे लगी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed