{"_id":"61fcc3f088ede32f3f00fcfb","slug":"massive-fire-in-rudrapur-vegetable-market-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: शॉट सर्किट से रुद्रपुर की सब्जी मंडी में भीषण आग, सब्जी की 20 दुकानें जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: शॉट सर्किट से रुद्रपुर की सब्जी मंडी में भीषण आग, सब्जी की 20 दुकानें जल कर राख
Fri, 04 Feb 2022 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:45 AM IST
सार
एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि लेखपाल से क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
देवरिया मंडी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में बृहस्पतिवार की आधी रात ओलावृष्टि के बीच रुद्रपुर की सब्जी मंडी में आग की कहर से कोहराम मच गया। शॉट सर्किट से लगी आग से सब्जियों की 20 दुकानें जल कर राख हो गई। इस दौरान सब्जी फरोसो के 13 इलेक्ट्रॉनिक कांटे और दुकान में रखी सब्जियां बर्बाद हो गई। आबादी के बीच स्थित सब्जी मंडी में आग की लपटें उठने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकानदारों ने 10 लाख का नुकसान बताया।
विज्ञापन
नगर के बीचों बीच सब्जी मंडी में रात करीब एक बजे बिजली का तार जलने से आग लग गई। उसी समय ओलावृष्टि हो रही थी। हवा के तेज झोंके से आग पूरी मंडी में फैल गई। सब्जी मंडी से आग की लपटें उठने लगी। दुकानदार दुकानों को बंद कर घर पर सो रहे थे।
विज्ञापन
मंडी के बगल के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन जब तक आग काबू में आए इससे पहले साकिर, दादी, नूरैन, शेरू सोनकर, रामप्रताप, झिनकू, गुल्लू, रसीद, बबलू, छेदी, मंगल, फैयाज, मुन्ताज, झम्मन, नूर मुहमद, लवकुश, अब्बास, अजीज और मन्नू की सब्जी की दुकान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपया का नुकसान हुआ है। मंडी में सब्जी के थोक विक्रेताओं की दुकान है। दुकानों में आलू,प्याज, लहसुन और मटर की बोरिया रखी थी। सब जलकर नष्ट हो गया। 13 दुकानदारों का एक लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक कांटा जल गया।
दुकानदारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि लेखपाल से क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार कार्रवाई होगी।