{"_id":"6023f9dd872b69742919f8c6","slug":"massive-fire-broke-out-in-shop-due-to-short-circuit-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, बीस लाख से अधिक का सामान जल कर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, बीस लाख से अधिक का सामान जल कर खाक
Wed, 10 Feb 2021 08:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
आग लगने की घटना को सुनकर मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार बाजार में एक रेडिमेड कपड़े की बंद दुकान में बुधवार की शाम को आग पकड़ लिया। आग लगने की वजह से बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आसपास के दुकानों को खाली करा दिया।
विज्ञापन
लोगों के अथक प्रयास और सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मार्केट में आग लगने की वजह से डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आग लगने की वजह बिजली की शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इसमें करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लार बाजार के रहने वाले शाकिब लारी की मुख्य बाजार में नेहा गारमेंट के नाम से रेडिमेट कपड़े की दुकान है। बुधवार की शाम पांच बजे किसी जरूरी कार्य से जाने के लिए दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग पकड़ लिया। आग की लपट देख बाजार में भगदड़ मच गई। अन्य दुकान अपना सामान सुरक्षित स्थान पर लेकर भागने लगे।
पुलिस ने बाजार खाली कराकर रास्ता बंद करा दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे। दमकल और लोगो की मदद से दो घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई जा सकी। इधर सदमे से बेहोश हुए दुकान के स्वामी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
एसओ टीजे सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। बीच बाजार की घटना होने के कारण स्थिति गंभीर थी। इसलिए दोनों तरफ से आवागमन को बंद करा दिया गया था।